बड़ाबाजार में डाला लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे कोलकाता पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Dec 2024 1:20 AM
शनिवार को मेयर फिरहाद हकीम से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि डाला वालों की वजह से ही बागड़ी मार्केट में आग लगी थी
कोलकाता. मेयर बड़ाबाजार में फुटपाथ व सड़क किनारे दुकान डाल कर सामान बेचे वाले हॉकरों के खिलाफ मेयर फिरहाद हकीम ने कोलकाता पुलिस से कार्रवाई करने का सुझाव दिया है. बड़ाबाजार स्थित वार्ड 42 के पार्षद महेश शर्मा की ओर से भी इस संबंध में कई बार पत्र लिख कर मेयर से शिकायत की गयी है. शनिवार को मेयर फिरहाद हकीम से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि डाला वालों की वजह से ही बागड़ी मार्केट में आग लगी थी. डाला वाले बड़ाबजार के लिए बड़ी समस्या हैं. इनकी वजह से ही कोलकाता नगर निगम के सफाईकर्मी बड़ाबाजार में ठीक तरह से सड़कों की साफ-सफाई नहीं कर पाते हैं. उन्होंने बताया कि यह समस्या पुरानी है. 50 सालों से ऐसा चला आ रहा है. लेकिन उन्होंने डाला वालों को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस को सुझाव दिया. मेयर ने कहा कि निगम के पास पुलिस नहीं है, इसलिए वे खुद इस कार्य को नहीं कर सकते. इसलिए उन्होंने पुलिस से इस मामले में कदम उठाने को कहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










