यौन उत्पीड़न में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत

Updated:
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक नाबालिग मरीज के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार लैब टेक्नीशियन अमन आनंद राज को सोमवार हावड़ा के पॉस्को कोर्ट में पेश किया गया

विज्ञापन

हावड़ा. जिला अस्पताल में एक नाबालिग मरीज के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार लैब टेक्नीशियन अमन आनंद राज को सोमवार हावड़ा के पॉस्को कोर्ट में पेश किया गया, जहां जज ने उसे सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. उल्लेखनीय है कि पिछले बुधवार को शिवपुर की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी को सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार रात को किशोरी के परिजन उसका सीटी स्कैन कराने के लिए उसे लेकर अस्पताल के लैब में पहुंचे. इस पर टेक्नीशियन ने परिजनों को बाहर ही रोक दिया. आरोप है कि उसने किशोरी का यौन उत्पीड़न किया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola