ePaper

पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों को किया गिरफ्तार

Updated at : 31 Aug 2024 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों को किया गिरफ्तार

नदिया जिला के हरिणघाटा थाना ने फतेपुर निवासी शहाबुद्दीन मंडल ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्कीज करायी

विज्ञापन

समझौते के तहत किराये पर गाड़ी लेकर फरार होने का आरोप प्रतिनिधि,कल्याणी. नदिया जिला के हरिणघाटा थाना ने फतेपुर निवासी शहाबुद्दीन मंडल ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्कीज करायी थी. जानकारी के मुताबिक पांच मई को चाकदा थाना क्षेत्र के मुकुंदनगर निवासी अजीज शेख ने 25 हजार रुपये प्रति माह किराये पर बोलेरो मैक्स गाड़ी लिया था. कुछ दिनों के बाद जब शहाबुद्दीन ने अजीज शेख से संपर्क करने का प्रयास किया. तो पता चला कि उक्त पते पर अजीज शेख नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है. इसके बाद 18 जुलाई को हरिणघाटा थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर जांच कर पुलिस ने बोलेरो मैक्स गाड़ी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इसी तरह से अन्य व्यक्तियों से धोखाधड़ी करके दो और वाहन किराये पर लिये थे. पकड़े गये चारों आरोपियों के नाम अंसार अली मंडल, सुजीत विश्वास, तारक प्रमाणिक और रामचंद्र पंडित बताये गये हैं. रामचंद्र पंडित का घर दार्जिलिंग जिले में है. तारक प्रमाणिक का घर पूर्व बर्दवान में है. अंसार अली मंडल और सुजीत विश्वास का घर नदिया जिले में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola