हावड़ा में PNB से 3.90 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 3 गिरफ्तार, घर से 1.55 करोड़ रुपए बरामद

Updated:
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा करने वालों के घर से बरामद नकदी.

Howrah PNB Fraud: हावड़ा में पीएनबी से फर्जी दस्तावेज पर 3.90 करोड़ का लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. छापेमारी में उनके घर से 1.55 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

कोलकाता से विकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

PNB Fraud Howrah: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग (DD) की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने करीब 1.55 करोड़ रुपए नकद (कैश) बरामद किये हैं. यह कार्रवाई एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन (Anti-Bank Fraud Section) की मदद से की गयी.

फर्जी बिल्डिंग सैंक्शन प्लान दिखाकर लिया करोड़ों का लोन

मामला वर्ष 2018 के आसपास का है. पुलिस की जांच के अनुसार, मेसर्स आईनिंग्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (M/s Iinings Ventures Pvt Ltd) के निदेशकों और गारंटरों ने मिलकर पीएनबी को चूना लगाने की साजिश रची थी. आरोपियों की कंपनी हावड़ा के डुमुरजला स्थित कला बागान लेन में थी.

ऐसा लगााया बैंक को चूना

आरोपियों ने हावड़ा नगर निगम (HMC) का एक जाली और फर्जी बिल्डिंग सैंक्शन प्लान (संशोधित प्लान संख्या: BRC 506, 2017-18) तैयार किया. इस फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में पंजाब नेशनल बैंक के सामने पेश किया गया और बैंक अधिकारियों को झांसा देकर 3.90 करोड़ रुपए का कैश क्रेडिट (CC) लोन मंजूर करा लिया गया.

ये भी पढ़ें: न्यूटाउन के गेस्ट हाउस में छापा : 2.27 करोड़ कैश और सोना जब्त, 7 गिरफ्तार, हवाला व साइबर ठगी से जुड़े तार

सिस्टर कंपनियों के जरिये की मनी लाउंडरिंग

लोन की रकम हासिल करने के बाद आरोपियों ने न तो बैंक की ईएमआई (EMI) चुकायी और न ही तय समय सीमा में लोन की राशि वापस की. इसकी बजाय, आरोपियों ने अपनी अन्य सिस्टर कंसर्न (संबद्ध कंपनियों) मेसर्स एडम्स एप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स नॉक्स एंड शेफ्स डेक प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स एडमास एप्लायंसेज एंड इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एडमास फर्नीचर प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों में लोन की पूरी राशि ट्रांसफर करते हुए फंड का गबन (Siphoning of Funds) कर लिया.


तापस रॉय, तन्मय रॉय, मानस रॉय.
तापस रॉय, तन्मय रॉय, मानस रॉय.

आधी रात को छापेमारी, 3 गिरफ्तार

धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद डीडी एसआईटी (DD SIT) ने मामले की जांच शुरू की. मंगलवार की रात पुलिस टीम ने हावड़ा के नंदलाल चटर्जी लेन स्थित आरोपियों के ठिकानों पर अचानक छापेमारी की. पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनकी पहचान मानस रॉय (पिता- देवकुमार रॉय), तापस रॉय (पिता- देवकुमार रॉय) और तन्मय रॉय (पिता- स्वर्गीय कार्तिक चंद्र रॉय) के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें: मंगलुरु में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को काम दिलाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, बंगाल के 3 आरोपी गिरफ्तार

3 अन्य लोगों की तलाश जारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर उनके आवास पर सघन तलाशी ली, जहां से 1.55 करोड़ नकद बरामद हुए. पुलिस ने इस रकम को जब्त कर लिया है. पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों मानस रॉय, स्निग्धा रॉय और प्रशांत चौधरी की तलाश कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 318(4), 316(2), 338, 336(3) और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पुलिस कस्टडी के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola