राज्यभर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Published by :BIJAY KUMAR
Published at :21 Jun 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यभर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

राज्य में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने सार्वजनिक उद्यानों और सामुदायिक मैदानों में आसन किये. महानगर में रवींद्र सरोवर, इको पार्क और विक्टोरिया मेमोरियल के निकट मैदान सहित कई स्थानों पर सुबह योग के सत्र आयोजित किये गये. कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली छात्रों और कार्यालय जाने वाले लोगों ने योग सत्र में भाग लिया.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने सार्वजनिक उद्यानों और सामुदायिक मैदानों में आसन किये. महानगर में रवींद्र सरोवर, इको पार्क और विक्टोरिया मेमोरियल के निकट मैदान सहित कई स्थानों पर सुबह योग के सत्र आयोजित किये गये. कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली छात्रों और कार्यालय जाने वाले लोगों ने योग सत्र में भाग लिया. सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल के अन्य हिस्सों में चाय बागानों, स्कूलों और महानंदा नदी के तटों पर योग कार्यक्रम आयोजित किये गये. दार्जिलिंग की पहाड़ियों के सुंदर दृश्यों के बीच भी लोगों ने योगाभ्यास किया. ग्रामीण क्षेत्रों में, स्थानीय क्लबों और स्वयं सहायता समूहों ने सामुदायिक योग कार्यक्रम आयोजित किये.

योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता :

प्रदेश भाजपा अध्य :क्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर कहा : आइये, हम सब मिलकर योग को एक जनआंदोलन बनायें- ऐसा आंदोलन जो दुनिया को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाये और ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ को वैश्विक संकल्प में बदल दे. श्री मजूमदार शनिवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

वहीं, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय संग्रहालय परिसर में योग सत्र में हिस्सा लिया, जिसमें पार्टी के अन्य विधायक भी मौजूद रहे. पार्टी के राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कोलकाता में राष्ट्रीय पुस्तकालय द्वारा आयोजित योग शिविर में भाग लिया.

राज्य सरकार ने नहीं मनाया योग दिवस

राज्य के कई निजी स्कूलों और कॉलेजों ने प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा सत्र और व्याख्यान आयोजित कर इस दिन को विशेष रूप से मनाया. हालांकि राज्य सरकार ने इस बार औपचारिक रूप से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया, लेकिन विभिन्न विभागों ने नगर निकायों और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों को सहयोग प्रदान किया. जबकि केंद्र सरकार के कार्यालय में उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया गया.

राज्यपाल का खास संदेश

राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में योग दिवस मनाया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा : यह गर्व और आनंद की बात है कि योग जैसी प्राचीन भारतीय परंपरा आज वैश्विक एकता का प्रतीक बन गयी है. जो कभी व्यक्तिगत यात्रा थी, वह अब एक सार्वभौमिक जुड़ाव बन चुकी है- यह हृदयों, विचारों और राष्ट्रों को जोड़ने वाली कालातीत बुद्धिमत्ता है. डॉ बोस के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में उन्होंने कहा : राजभवन, कोलकाता के लिए ‘योगम संगम 2025’ का हिस्सा बनना व स्वास्थ्य, सद्भाव और समग्र कल्याण के लिए एक सामूहिक आंदोलन में देश भर में 1,00,000 से अधिक स्थानों के साथ एकीकृत होना गौरव का क्षण है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे योग को अपने हृदय में रखकर इस वैश्विक परिवर्तन का हिस्सा बनें, और आने वाले समय में भी ऐसा ही करते रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola