ePaper

आग में झुलसने से वृद्धा की मौत

Updated at : 07 Sep 2024 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
आग में झुलसने से वृद्धा की मौत

उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ के एक निजी अस्पताल में आग में झुलसी एक वृद्धा की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ के एक निजी अस्पताल में आग में झुलसी एक वृद्धा की मौत हो गयी. मृतका का नाम बिमला देवी पासवान (74) बताया गया है. वह नोआपाड़ा थाना अंतर्गत गारुलिया के भूपाल बबाऊ रोड की निवासी थी. जानकारी के अनुसार बिमला देवी अपने घर के रसोई में खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गयीं. स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे टीटागढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. टीटागढ़ थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola