यौन शोषण के आरोप में संगीतकार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में संगीतकार संजय चक्रवर्ती को चारू मार्केट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में संगीतकार संजय चक्रवर्ती को चारू मार्केट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि संजय चारू मार्केट इलाके में संगीत सिखाता था. नाबालिग लड़कियां संजय के पास संगीत सीखने आती थीं. दुर्गापूजा से पहले नाबालिग के माता-पिता ने चारु मार्केट थाने में शिकायत की थी कि संजय चक्रवर्ती ने संगीत सिखाने के बहाने उनकी नाबालिग बेटी का यौन शोषण किया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी कोलकाता से भाग कर मुंबई में जाकर छिप गया. वहां संजय अपने कुछ परिचित लोगों के घर में छिपकर रहने लगा. मुंबई में रहते हुए उसने कोलकाता हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी, लेकिन कोर्ट ने उस अर्जी को खारिज कर दिया. इसके बाद आरोपी को मुंबई के विभिन्न ठिकानों पर नोटिस भेज कर कोलकाता बुलाया जा रहा था. वह कोलकाता नहीं आ रहा था. चारू मार्केट थाने की पुलिस ने मुंबई में छापेमारी कर संजय चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola