ePaper

3.5 करोड़ से ज्यादा की राशि जब्त

Updated at : 16 Nov 2024 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
3.5 करोड़ से ज्यादा की राशि जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चेन्नई में रहने वाले ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन, उसके कॉरपोरेट कार्यालय व उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी अभियान जारी रहा.

विज्ञापन

लॉटरी घोटाला. ईडी का अभियान जारी, दक्षिण कोलकाता के एक हाउसिंग में भी रेड

संवाददाता, कोलकाताप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चेन्नई में रहने वाले ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन, उसके कॉरपोरेट कार्यालय व उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी अभियान जारी रहा. केंद्रीय जांच एजेंसी लॉटरी की आड़ में घोटाला, बड़े परिमाण में कालाधन को सफेद करने व धनशोधन से जुड़े मामले की जांच कर रही है. इसके तहत ईडी की छापेमारी पश्चिम बंगाल के कोलकाता व उससे सटे चार स्थानों के अलावा तमिलनाडु, हरियाणा और पंजाब में कम से कम 20 परिसरों में छापेमारी जारी रही. दक्षिण कोलकाता के लेक मार्केट के प्रिंस गुलाम मोहम्मद शाह रोड स्थित एक हाउसिंग के एक फ्लैट में छापेमारी के दौरान भारी परिमाण में रुपये मिले हैं. नोटों को गिनने की मशीन लायी गयी है. शाम तक करीब 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद हो चुके थे. मामले में एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है. उक्त फ्लैट में लॉटरी कंपनी से जुड़े शख्स का कार्यालय भी है.

गुरुवार को भी कोलकाता व आसपास के क्षेत्रों में हुई थी छापेमारी

ईडी के अधिकारियों ने गत गुरुवार को कोलकाता व उससे सटे चार जगहों पर अभियान शुरू किया. दमदम एयरपोर्ट से सटे माइकल नगर में एक गोदाम में भी छापा मारा गया, जहां दो मंजिली इमारत में लॉटरी का गोदाम और कार्यालय है. सॉल्टलेक के महिषबथान इलाके में भी छापा मारा गया, जबकि केंद्रीय जांच एजेंसी की अन्य टीमें महानगर के लेक मार्केट और लेक गार्डन इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. यहां लॉटरी एजेंटों के आवास और कार्यालयों के ठिकानों पर दबिश दी गयी. शुक्रवार को भी ईडी का अभियान जारी रहा. लॉटरी कंपनी पर यह आरोप लग रहे हैं कि लॉटरी कारोबार की आड़ में बड़े परिमाण में काला धन को सफेद किया गया व उक्त राशि को हवाला के जरिये विदेश भी भेजी गयी. अभियान के दौरान कुछ डिजिटल उपकरण व महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किये गये. हालांकि, जांच को लेकर ईडी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola