आज से एक सुरंग में हावड़ा मैदान व महाकरण के बीच ही चलेगी मेट्रो

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन में एस्प्लानेड से सियालदह के बीच चल रहे निर्माण कार्य के कारण हावड़ा मैदान और एस्प्लानेड के बीच मेट्रो सेवाओं को 11 नवंबर से आगामी सूचना तक संशोधित करके परिचालन किया जायेगा.

विज्ञापन

कोलकाता. कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन में एस्प्लानेड से सियालदह के बीच चल रहे निर्माण कार्य के कारण हावड़ा मैदान और एस्प्लानेड के बीच मेट्रो सेवाओं को 11 नवंबर से आगामी सूचना तक संशोधित करके परिचालन किया जायेगा. कोलकाता मेट्रो की ओर से रविवार को एक बयान में बताया गया कि सोमवार से पश्चिम की ओर जाने वाली सुरंग में मेट्रो रेक वाणिज्यिक घंटों के दौरान हावड़ा मैदान और एस्प्लानेड स्टेशनों के बजाय हावड़ा मैदान और महाकरण स्टेशनों के बीच ही चलेगी. हालांकि पूर्व की ओर जाने वाली सुरंग में मेट्रो रेक सप्ताह के कार्य दिवसों में सुबह 6.55 बजे से रात 10 बजे तक हावड़ा मैदान से एस्प्लानेड स्टेशनों तक पहले की तरह चलेगी. रविवार को पूर्व की ओर जाने वाली सुरंग में मेट्रो सेवाएं केवल दोपहर 2.15 बजे से रात 9.50 बजे तक उपलब्ध रहेंगी. सोमवार से ग्रीन लाइन-2 पर सप्ताह के दिनों में 118 सेवाओं के बजाय 150 मेट्रों सेवाएं अगली सूचना तक उपलब्ध रहेंगी. रविवार को 46 सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola