ePaper

Mamata Banerjee : झारखंड के पानी से डूब सकते हैं बंगाल के कई जिलें, ममता बनर्जी हुई चिंतित और किया फोन

Updated at : 05 Aug 2024 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : झारखंड के पानी से डूब सकते हैं बंगाल के कई जिलें, ममता बनर्जी हुई चिंतित और किया फोन

Mamata Banerjee : झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जलविद्युत परियोजनाओं का संचालन करने वाली दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने कहा कि बारिश कम होने के कारण जल-प्रवाह में कमी आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) झारखंड के तेनुघाट डैम से पानी छोड़े जाने काे लेकर काफी चिंतित है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अगर तेनुघाट से पानी छाेड़ने की वजह से बंगाल में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के अपने समकक्ष हेमंत सोरेन से फोन पर बात की है और उनसे पड़ोसी राज्य के बांधों से पानी छोड़े जाने के मुद्दे पर विचार करने का आग्रह किया. हालांकि, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जलविद्युत परियोजनाओं का संचालन करने वाली दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने कहा कि बारिश कम होने के कारण जल-प्रवाह में कमी आने की उम्मीद है. डीवीसी ने यह भी कहा कि उसे अभी तक बाढ़ का कोई बड़ा खतरा नहीं दिख रहा है.

ममता बनर्जी ने झारखंड के सीएम को किया फोन

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की. मैंने उनसे तेनुघाट से अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के मामले पर चर्चा की, जिससे पश्चिम बंगाल में जैसे हालात पैदा हो गये हैं. मैंने उन्हें बताया कि झारखंड के पानी से पश्चिम बंगाल में बाढ़ आ रही है और यह हालात मानव निर्मित है. मैंने उनसे अनुरोध किया कि कृपया इस पर ध्यान दें. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रही हैं और जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर रही हैं.

असम के सीएम ने भी किया हस्तक्षेप

असम के सीएम और झारखंड में भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने ममता बनर्जी के पोस्ट पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मैं दीदी का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं उनकी इस धारणा को स्वीकार नहीं कर सकता कि झारखंड सरकार बंगाल में आई बाढ़ के लिए जिम्मेदार है. दोनों सरकारों को लोगों की कठिनाइयां कम करने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि समस्या का समाधान हो सके.

Narendra Modi : नरेन्द्र मोदी ने कहा, चुनाव में हार सामने देख टीएमसी की हताशा चरम पर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola