ePaper

R G Kar Hospital Incident : ममता बनर्जी ने जूनियर डाॅक्टर हत्याकांड पर कहा- अपराधियों को मिले फांसी

Updated at : 10 Aug 2024 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
R G Kar Hospital Incident : ममता बनर्जी ने जूनियर डाॅक्टर हत्याकांड पर कहा- अपराधियों को मिले फांसी

Mamata Banerjee : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर अस्पताल घटना में मौत की सजा की मांग की है. उन्होंने कहा कि फांसी की सजा का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए. जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन लगातार जारी है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आरजी कर अस्पताल में जूनियर डाॅक्टर हत्याकांड मामले में दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की है. ममता बनर्जी ने कहा कि इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में फांसी की सजा का मुकदमा दायर किया जाना चाहिए. यदि राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं है तो किसी अन्य जांच एजेंसी से भी इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए. राज्य सरकार हर तरह से सहयोग करने को तैयार है. लेकिन हमारी मांग है कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.

आरजी कर अस्पताल की घटना क्षमायोग्य नहीं : ममता बनर्जी

आरजी कर की घटना का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, आरजी कर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर की मौत घृणित और अमानवीय है. मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैंने अपने परिवार में किसी को खो दिया है. इस घटना का कभी भी समर्थन नहीं किया जा सकता. मुझे लगता है कि जूनियर डॉक्टर जो विरोध जता रहे हैं वह उचित है. मैं उनकी मांगों से सहमत हूं. इस अपराध के लिए कोई माफी नहीं है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से स्तब्ध और दुखी, सरकारी छुट्टी का किया ऐलान

ममता बनर्जी ने कहा : अपराधियों को मिले फांसी की सजा

ममता बनर्जी ने कहा ,मैं कल झाड़ग्राम में थी. जब मैंने यह खबर सुनी. मैंने लड़की के पिता और मां से भी बात की. मैंने प्रशासन को दोषियों की पहचान करने और तीन से चार दिनों के भीतर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला उठाने और यदि आवश्यक हो तो मौत की याचिका दायर करने का निर्देश दिया है.अपराधियों को फांसी देने की मांग करते हुए ममता बनर्जी ने आगे कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से फांसी के खिलाफ हूं लेकिन कुछ मामलों में ऐसी अनुकरणीय सजा की आवश्यकता होती है. ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे.

Bengal Cabinet : ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में फेरबदल, कई मंत्रियों की बढ़ी जिम्मेदारी

क्या है मामला

गौरतलब है कि आरजी कर अस्पताल के आपातकालीन विभाग के चौथे मंजिल के सेमिनार हॉल से शुक्रवार को युवा महिला डॉक्टर का शव बरामद किया गया था. पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है. शनिवार सुबह से ही राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं. हर तरफ हंगामा जारी है.

शुभेंदु अधिकारी ने की सीबीआइ जांच की मांग

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola