बिहार की तर्ज पर बंगाल में भी हो पूर्ण शराबबंदी, विधानसभा में सौमेन करफा ने उठाया मुद्दा
पश्चिम बंगाल विधानसभा.
पश्चिम बंगाल में बिहार की तर्ज पर शराबबंदी की मांग उठायी गयी है. विधायक सौमेन करफा ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार के लिए गंभीर खतरा बन गया है. उन्होंने अपराध नियंत्रण और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया.
कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में बिहार की तर्ज पर शराबबंदी की मांग शुरू हो गयी है. राज्य विधानसभा में बंगाल में गुरुवार को पूर्व बर्धमान जिले के भातार विधानसभा से निर्वाचित विधायक सौमेन करफा ने यह मांग उठायी. सदन की कार्यवाही के दौरान उन्होंने कहा कि शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन से समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं.
‘नशे की वजह से बढ़ रही सामाजिक, पारिवारिक समस्याएं’
करफा ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में शराब का सेवन कई तरह के अपराधों को बढ़ावा दे रहा है. इसके साथ ही गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारण सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं भी लगातार बढ़ रही हैं.
ये भी पढ़ें: पुलिस को शुभेंदु अधिकारी का ऑर्डर- अवैध शराब और ड्रग्स के खिलाफ 2 सप्ताह तक चलायें स्पेशल एंटी-ड्रग्स अभियान
बढ़ रही अपराध की घटनाएं : सौमेन करफा
उनका कहना था कि नशे की प्रवृत्ति युवाओं को गलत दिशा में ले जा रही है. इसकी वजह से अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि समाज के व्यापक हित और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बिहार की तरह पश्चिम बंगाल में भी शराबबंदी लागू करने पर गंभीरता से विचार किया जाये. विधायक ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए कड़े कदम उठाना समय की मांग है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के 16 जिलों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध, रात 9 बजे से बंद हो जायेगा बार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए