तेज हवा व बारिश से दक्षिण 24 परगना में जनजीवन प्रभावित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2024 1:48 AM
चक्रवाती तूफान ‘डाना’ के प्रभाव के कारण दक्षिण 24 परगना के तटवर्ती इलाकों में भी गुरुवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिस कारण जिले के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं.
कोलकाता. चक्रवाती तूफान ‘डाना’ के प्रभाव के कारण दक्षिण 24 परगना के तटवर्ती इलाकों में भी गुरुवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिस कारण जिले के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं. जिले में काकद्वीप, नामखाना, सागरद्वीप, पाथरप्रतिमा, बकखाली, सुंदरवन, घोड़ामारा द्वीप, सागरद्वीप व गोसाबा और डायमंड हार्बर अंचल में इसका प्रभाव ज्यादा रहा. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, नुकसान को लेकर प्राथमिक समीक्षा में यह पता चला है कि तेज हवा व बारिश के कारण जिले में 400 से ज्यादा पेड़ उखड़ गये. इसके अलावा 300 से ज्यादा कच्चे मकानों को क्षति पहुंची है. लगभग 50 बिजली खंभे भी उखड़ गये हैं. बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि नुकसान की पूरी जानकारी एकत्रित करने का काम फिलहाल जारी है. इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार होने पर राज्य सचिवालय को भेजी जायेगी. गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिस कारण तटीय इलाकों में फेरी सेवाओं को बंद रखा गया. दक्षिण 24 परगना में भी फिलहाल एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










