‘गंभीर कदाचार’ में शामिल हैं वामपंथी वकील : कुणाल घोष

Updated:
विज्ञापन
‘गंभीर कदाचार’ में शामिल हैं वामपंथी वकील : कुणाल घोष

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने वाम दल के एक वकील पर गंभीर आरोप लगाकर सियासी हलचल तेज कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने वाम दल के एक वकील पर गंभीर आरोप लगाकर सियासी हलचल तेज कर दी है. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि संबंधित वकील के खिलाफ उनकी ही पार्टी की एक महिला अधिवक्ता ने राज्य सचिव को लिखित शिकायत दी है, जिसमें कई कथित कदाचारों का उल्लेख है. श्री घोष ने आरोप लगाया कि शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख है कि आरोपी वकील नेताओं के नाम और मीडिया प्रचार का इस्तेमाल कर दबाव बनाने की कोशिश करता रहा है. महिला अधिवक्ता ने पुलिस में जाने से पहले पार्टी नेतृत्व से न्याय की गुहार लगायी है. कुणाल घोष के अनुसार, शिकायत की प्रतियां चार नेताओं के पास हैं और एक प्रति उनके पास भी है. हालांकि उन्होंने अभी पत्र सार्वजनिक नहीं किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या माकपा इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी. साथ ही यह भी दावा किया कि शिकायतकर्ता महिला अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है और उसे चुप कराने की कोशिश हो रही है. हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. वाम दल की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है. इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गयी हैं कि आरोप किस वकील की ओर इशारा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola