बेटी के नाम पर सुसाइड नोट छोड़ लगा ली फांसी

महानगर के पर्णश्री इलाके में कमरे में सुसाइड नोट छोड़कर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना पारुई कांचा रोड में शुक्रवार दोपहर की है.
कोलकाता. महानगर के पर्णश्री इलाके में कमरे में सुसाइड नोट छोड़कर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना पारुई कांचा रोड में शुक्रवार दोपहर की है. मृत का नाम बिजय हल्दर (50) बताया गया है. तुरंत उसे विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर पाकर पर्णश्री थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. पुलिस ने बताया कि नोट में लिखा है- ‘मैं जान दे रहा हूं, मेरी मौत के बाद मेरी मां और भाई का ख्याल रखना.’ पुलिस का कहना है कि यह सुसाइड नोट मृतक की बेटी के नाम पर लिखा गया था. उसने जान क्यों दी, इसे लेकर जांच में पता चला कि वह पेशे से रिक्शा चालक था. कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. हो सकता है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया हो. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










