बैरकपुर कोर्ट के लॉ क्लर्क एसो. ने निकाली रैली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Aug 2024 12:52 AM
आरजी कर कांड के विरोध में मंगलवार को उत्तर 24 परगना के बैरकपुर कोर्ट के लॉ क्लर्क एसोसिएशन की ओर से विरोध रैली निकाली गयी.
बैरकपुर. आरजी कर कांड के विरोध में मंगलवार को उत्तर 24 परगना के बैरकपुर कोर्ट के लॉ क्लर्क एसोसिएशन की ओर से विरोध रैली निकाली गयी. एसोसिएशन के सदस्यों ने मृत मेडिकल छात्रा के लिए इंसाफ और दोषियों को फांसी की सजा की मांग करते हुए विरोध जताया. रैली एसएन बनर्जी रोड से चिड़िया मोड़ तक गयी. रैली के दौरान उनके हाथों में विभिन्न तख्तियां और बैनर थे, जिस पर वी वांट जस्टिस लिखा हुआ था. बैरकपुर कोर्ट के लॉ क्लर्क एसोसिएशन के अध्यक्ष तिमिर कुमार साहा ने बताया कि आरजी कर अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की निर्मम हत्या से प्रमाणित होता है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










