ePaper

Junior Doctor’s Protest : कोलकाता पुलिस ने नहीं दी जूनियर डाॅक्टराें को धरना प्रदर्शन की अनुमति

Updated at : 05 Oct 2024 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Junior Doctor’s Protest : कोलकाता पुलिस ने नहीं दी जूनियर डाॅक्टराें को धरना प्रदर्शन की  अनुमति

Junior Doctor’s Protest : जूनियर डॉक्टर शुक्रवार रात से ही धर्मतला मेट्रो स्टेशन के सामने धरने पर बैठे हैं. पूजा से पहले भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस फैसले को सही नहीं मान रही है.

विज्ञापन

Junior Doctor’s Protest : कोलकाता पुलिस ने जूनियर डॉक्टरों को धर्मतल्ला में धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. जूनियर डॉक्टर शुक्रवार रात से ही मेट्रो चैनल के सामने धरने पर बैठे हैं. आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ और अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सहित कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जूनियर डाॅक्टराें ने पुलिस से अनुमति मांगने के लिए एक ईमेल भेजा था. लालबाजार ने शनिवार सुबह उस ईमेल का जवाब दिया. डॉक्टरों से कहा गया है कि धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती.

धरना प्रदर्शन से भंग हो सकती है इलाके की शांति

पुलिस के मुताबिक, पूजा के दौरान धर्मतल्ला इलाके में काफी भीड़ है. इसलिए वहां धरना कार्यक्रम जारी रहने से आम लोगों को परेशानी होगी. धर्मतल्ला में यातायात नियंत्रण भी एक समस्या हो सकती है. इसीलिए डॉक्टरों को धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती है. पूजा की पूर्व संध्या पर काफी लोग धर्मतल्ला इलाके में खरीदारी करने जाते हैं. पूजा की तैयारी के दौरान हर दिन यहां काफी भीड़ रहती है. इलाके की शांति भंग हो सकती है.

Also read : Bengal Crime News : जयनगर में 10 साल की बच्ची का रेप-मर्डर, भड़की हिंसा, मचा हंगामा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola