कोलकाता की 13 सड़कों पर नहीं बनेंगे पूजा पंडाल, शोभा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं

Updated:
विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी और कोलकाता में मां दुर्गा की प्रतिमा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता में दुर्गापूजा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. शहर की 13 प्रमुख सड़कों पर पंडाल लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह निर्णय यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

विज्ञापन

दुर्गापूजा को लेकर राज्य सरकार ने सोमवार को कई अहम घोषणाएं कीं. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूजा आयोजकों को स्पष्ट किया कि शहर की 13 प्रमुख सड़कों को बंद कर पंडाल लगाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. सरकार का कहना है कि यह किसी तरह का प्रतिबंध नहीं, बल्कि दुर्गापूजा के दौरान यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा बनाये रखने के लिए उठाया गया कदम है.

आपसी समन्वय की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रशासन, पुलिस और पूजा समितियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की. सरकार के मुताबिक, दुर्गापूजा जैसे बड़े उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना बेहद जरूरी है. पुलिस-प्रशासन भी पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर विशेष नजर रखेगा.

शोभायात्रा या अन्य आयोजनों पर भी रोक

शहर के रेड रोड, जवाहरलाल नेहरू रोड, स्ट्रैंड रोड, खिदिरपुर रोड, बर्दवान रोड, डी.एल. खा रोड, हॉस्पिटल रोड, कैथेड्रल रोड, निर्मल चंद्र रोड, लेनिन सरणी, बी.बी. गांगुली स्ट्रीट, पार्क सर्कस कनेक्टर और प्रिंस अनवर शाह रोड पर पंडाल नहीं बनेंगे. सरकार का कहना है कि इन मार्गों पर बड़े स्तर पर यातायात और लोगों की आवाजाही होती है. ऐसे में इन्हें पूरी तरह बंद कर पूजा आयोजन करने से आम लोगों को परेशानी के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए पूजा समितियों को वैकल्पिक स्थानों पर आयोजन की व्यवस्था करने को कहा गया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस व्यवस्था से कोई भी पूजा कमेटी प्रभावित नहीं होगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूजा के बाद मिलेगी दो दिनों की छुट्टी

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि पूजा के दौरान पुलिस,फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य कर्मी, नगर निकाय, परिवहन जैसे अति आवश्यक विभागों के कर्मचारी व अधिकारियों की छुट्टी रद्द रहती है, क्योंकि इनके बिना पूजा जैसे त्योहार को संपन्न कराना संभव नहीं है. ऐसे में पूजा के दौरान उन्हें 24 घंटे सचेत रहना पड़ता है. इसलिए पूजा बाद इन कर्मचारियों को दो दिनों की छुट्टी दिये जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola