Kolkata News : सीआईडी ने आखिर किस मामले में अर्जुन सिंह को किया तलब, जानें यहां
Published by : Shinki Singh Updated At : 05 Nov 2024 1:40 PM
Kolkata News : सीआईडी के तलब करने पर अर्जुन सिंह ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, मतदान से एक दिन पहले मुझे जानबूझकर बुलाया गया है.
Kolkata News : पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा नगरपालिका में आर्थिक धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही बंगाल पुलिस की सीआईडी की टीम ने पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता अर्जुन सिंह को नोटिस भेजा है. उन्हें 12 नवंबर को भवानी भवन आकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है. सीआईडी सूत्र बताते हैं कि धोखाधड़ी मामले की जांच में गवाह के तौर पर उन्हें नोटिस भेजा गया है.
पहले भी सीआईडी ने अर्जुन सिंह को भेजा था नोटिस
इसके पहले भी उन्हें नोटिस भेजा गया था, लेकिन चुनाव में व्यस्त होने का कारण बता कर वह बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे थे. इस कारण दोबारा नोटिस भेजा गया है. बताया जा रहा है कि भाटपाड़ा नगरपालिका के तत्कालीन चेयरमैन होने के कारण अर्जुन सिंह को गवाह के तौर पर उनका बयान लेने के लिए यह नोटिस भेजा गया है. इस पर भी राजनीति शुरू हो गयी है.
Also Read : झारखंड, बिहार, बंगाल में 17 ठिकानों पर सीबीआई की रेड, 30 लाख रुपए जब्त
अर्जुन सिंह को किस मामले में सीआईडी ने किया तलब
केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन सिंह को 2020 के धोखाधड़ी मामले में तलब किया गया है. गौरतलब है कि अर्जुन सिंह भाटपाड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष होने के अलावा भाटपाड़ा नैहाटी सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी थे.स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, उस वक्त सहकारी बैंक में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. खबर है कि इसी जांच के लिए अर्जुन सिंह को सीआईडी ने समन भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










