ePaper

Kolkata Doctor Murder : आरजी कर पीड़िता के पिता ने अमित शाह से मांगी मदद, जानें वजह

Updated at : 22 Oct 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Jammu Kashmir Election Result 2024

Kolkata Doctor Murder : पीड़िता के अभिभावकों ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि वह इस समय ‘घोर मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं और असहाय महसूस कर रहे हैं

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में करीब दो महीने पहले दुष्कर्म और हत्या की शिकार प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के माता-पिता ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया. पीड़िता के अभिभावकों ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि वह इस समय ‘घोर मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं और असहाय महसूस कर रहे हैं.’ उन्होंने केंद्रीय मंत्री को भेजे ई-मेल में कहा कि वह अमित शाह से मार्गदर्शन और मदद चाहते हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने के लिए मांगा समय

पिता ने कहा, ‘मैं अभया (काल्पनिक नाम) का पिता हूं और आपको यह पत्र इस विनम्र अनुरोध के साथ लिख रहा हूं कि आपकी सुविधा के अनुसार या आपके द्वारा सुझाए गए किसी स्थान पर मुलाकात का समय दिया जाए. हमारी बेटी के साथ घटी उस जघन्य अप्रत्याशित घटना के बाद से हम घोर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और अब असहाय महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी पत्नी के साथ मुलाकात कर इस मामले से जुड़े कुछ पहलुओं पर चर्चा करना चाहता हूं और आपसे मार्गदर्शन और मदद के लिए प्रार्थना करना चाहता हूं. मैं आपसे बात करने और इस मुद्दे पर आपकी अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के अवसर के लिए वास्तव में आभारी हूंगा, क्योंकि मेरा मानना है कि आपका अनुभव और मार्गदर्शन अमूल्य होगा.

Also Read : Mamata Banerjee : बंगाल में 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल, ये है वजह

इंसाफ की उम्मीद से मिलना चाहते है परिजन

उन्होंने कहा, ‘कृपया मुझे बताएं कि आप कब और कहां हमारे लिए कुछ मिनट निकाल सकते हैं. फिर, हम खुद को तैयार रख सकते हैं. मैं आपके समय और इस अनुरोध पर विचार करने के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं और आपकी अनुकूल प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा हूं. मैं आपसे मिलने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं.’बाद में पीड़िता की मां ने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जब वह व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन और न्याय का अनुरोध करेंगी तो केंद्रीय गृहमंत्री से उन्हें मिलने का समय मिल जायेगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि अमित शाह जी हमें समय देंगे. मैं उन्हें उस मानसिक पीड़ा के बारे में बताऊंगी जो हम अपनी बेटी को अबतक न्याय नहीं मिलने की वजह से महसूस कर रहे हैं.

Also Read : West Bengal : कल्याण बनर्जी ने गुस्से में कांच की फोड़ी बोतल, हुए निलंबित यहां जानें पूरा अपडेट

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola