West Bengal : कल्याण बनर्जी ने गुस्से में कांच की फोड़ी बोतल, हुए निलंबित यहां जानें पूरा अपडेट
Published by : Shinki Singh Updated At : 22 Oct 2024 4:07 PM
West Bengal : वक्फ पर जेपीसी की बैठक में भाजपा और तृणमूल में जोरदार झड़प. कल्याण बनर्जी ने गुस्से में कांच की बोतल फोड़ी.हुए घायल.
West Bengal : वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में भाजपा के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के साथ तीखी बहस के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी ने गुस्से में आकर पानी वाली शीशे की बोतल पटक कर तोड़ दी, जिसके बाद उन्हें इस ‘अशोभनीय’ व्यवहार के लिए समिति से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया.
कल्याण बनर्जी ने गुस्से में कांच की फोड़ी बोतल
समिति की बैठक में यह नाटकीय घटनाक्रम उस समय देखने को मिला जब बनर्जी और भाजपा सांसद गंगोपाध्याय के बीच तीखी बहस हुई. इस दौरान बनर्जी के अंगूठे और तर्जनी में चोट लग गई जिस वजह से उन्हें प्राथमिक उपचार देना पड़ा.बाद में उन्हें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह द्वारा बैठक कक्ष में वापस ले जाते देखा गया.
Also Read : West Bengal : अगर आप भी करते है ऑनलाइन शांपिंग, तो ये खबर है आपके लिये
क्या है मामला
अधिकारियों ने टीएमसी सदस्य को सूप भी पेश किया.भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति मंगलवार को सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और वकीलों के एक समूह के विचार सुन रही थी और उस समय विपक्षी सदस्यों ने सवाल किया कि इस विधेयक से इनका क्या लेनादेना है.
Also Read : Bengal Weather Update : चक्रवात ‘Dana’ का बंगाल में दिख सकता है असर, अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










