घर में सो रही बच्ची को उठा कर ले गया किया यौन शोषण
पीड़िता की मां ने बजबज थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
डायमंड हार्बर. दक्षिण 24 परगना के बजबज थाना इलाके में घर में सो रही एक नाबालिग को उठा ले जाकर यौन शोषण करने का आरोप सामने आया है. किसी को बताने पर बच्ची को हत्या करने की धमकी दी गयी है. पीड़िता की मां ने बजबज थाने में शिकायत दर्ज करायी है. आरोप है कि शनिवार रात घर की खिड़की के जरिये हाथ घुसाकर दरवाजा खोलकर सो रही बच्ची को किसी ने उठा ले गया. सुबह बच्ची कि तलाश करने पर कहीं पता नहीं चला. लेकिन कुछ देर बाद बच्ची खुद घर लौटी, तो उसने अपने साथ हुई वारदात के बारे में परिजनों को बताया. साथ ही कहा कि किसी अंकल ने उसके साथ ऐसा किया है और किसी को कहने पर गोली मारने की धमकी भी दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सोमवार को बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए