मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर आज करेंगे नयी पार्टी की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

दिन में एक बजे अपनी पार्टी का ऐलान करेंगे तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर. फोटो : एएनआई

Humayun Kabir New Party: मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर आज बेलडांगा में अपनी नयी पार्टी की घोषणा करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि भाजपा विरोधी सभी दलों को अपने साथ लाने की कोशिश करेंगे. अगर कोई अहंकार में डूबा है, तो वह अकेले सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे. हुमायूं ने और क्या-क्या कहा है, पढ़ें.

विज्ञापन

Humayun Kabir New Party: वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में एक नयी राजनीतिक पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) का गठन हुआ था. 5 साल बाद विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य में एक और राजनीतिक दल का गठन होने जा रहा है. मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायू्ं कबीर आज अपनी नयी पार्टी का ऐलान करेंगे.

विज्ञापन

बाबरी मस्जिद की नींव रखने के बाद से चर्चा में हैं हुमायूं कबीर

नयी पार्टी की घोषणा से पहले रविवार को हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं सभी लोगों को अपने साथ लाना चाहता हूं, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ हैं. सीटों का बंटवारा करके चुनाव लड़ना चाहता हूं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई खुद को बड़ा समझता है, उसे ईगो है, तो मैं अकेले लडूंगा. जरूरत पड़ने पर राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारूंगा. इतनी ताकत मेरे पास है. बाबरी मस्जिद की नींव रखने के बाद से हुमायूं चर्चा में हैं.

Humayun Kabir New Party: आज 1 बजे नयी पार्टी की घोषणा करेंगे हुमायूं

हुमायूं कबीर सोमवार को दोपहर 1 बजे अपनी नयी पार्टी की घोषणा करेंगे. इसके साथ ही राज्य कमेटी के नामों की भी घोषणा की जायेगी. रविवार को वह नयी पार्टी के गठन को लेकर काफी व्यस्त रहे. उन्होंने कहा कि बेलडांगा के खगरूपाड़ा चौराहे पर खड़े होकर सबके सामने पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे. पार्टी का ऐलान करने के बाद सबसे पहले पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी. मुर्शिदाबाद के अध्यक्ष के नाम की घोषणा बाद में की जायेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुना है मेरी तरह जिद्दी और अड़ियल थे भगवान शिव – हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर ने कहा कि सोमवार से अच्छा दिन और नहीं हो सकता है. सोमवार भगवान शिव का दिन है. उनके बारे में भले मैं कुछ खास नहीं जानता, लेकिन कई लोग मुझे जिद्दी और अड़ियल कहते हैं. मैं वही करता हूं, जो मैं कहता हूं. मैंने सुना है कि भगवान शिव भी ऐसे ही थे. नयी पार्टी की घोषणा को लेकर बेलडांगा पोस्टरों से पट गया है.

इसे भी पढ़ें

हुमायूं कबीर फरवरी में एक लाख लोगों के साथ ‘कुरान ख्वानी’ का आयोजन करेंगे

एआइएमआइएम की बंगाल इकाई हुमायूं कबीर से गठबंधन के पक्ष में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola