ePaper

Kolkata Doctor Murder : आरजी कर अस्पताल में हुए तोड़फोड़ के मामले में हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार

Updated at : 16 Aug 2024 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Brutal Murder Case

Kolkata Doctor Murder : कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पुलिस की खुफिया जानकारी पूरी तरह विफल हो गई है. जो पुलिस अपनी ही डाॅक्टर की सुरक्षा नहीं कर सकती, उनसे वहां काम करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : आरजी कर अस्पताल में हुई तोड़-फोड़ पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और कलकत्ता पुलिस को फटकार लगाई है. कलकत्ता हाई कोर्ट में आरजी अस्पताल में 14 अगस्त को हुए हमले को लेकर पुलिस की विफलता का मुद्दा उठा है. कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पुलिस की खुफिया जानकारी पूरी तरह विफल हो गई है. जो पुलिस अपनी ही डाॅक्टर की सुरक्षा नहीं कर सकती, उनसे वहां काम करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है ? कोर्ट ने इस मुद्दे पर बंगाल सरकार को फटकार लगाते हुए इसे सरकारी मशीनरी की नाकामी करार दिया है.

जज का राज्य से सवाल, कितने दिनों में स्थिति होगी सामान्य

कोर्ट ने सीबीआई को अस्पताल जाकर स्थिति की जांच करने की छूट दी है. केंद्रीय एजेंसी यह देखेगी कि हमले के परिणामस्वरूप अस्पताल के किसी हिस्से को कितना नुकसान हुआ है. राज्य इस संबंध में हलफनामा दाखिल करेगा. जज ने राज्य से जानना चाहा कि कितने दिनों में स्थिति सामान्य होगी. मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी.कोर्ट ने सीबीआई को जल्द ही जांच की पूरी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

RG Kar Hospital Violence: ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- वाम और राम मिलकर कर रहे हमला

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola