न्यू मार्केट में हॉकर पर किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोप
महानगर के न्यू मार्केट इलाके में एक किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोप एक हॉकर पर लगा है
कोलकाता. महानगर के न्यू मार्केट इलाके में एक किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोप एक हॉकर पर लगा है. पीड़िता का आरोप है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने गयी तो पुलिस ने उसके अभिभावक को बुलाने के लिए कहा, उसने जब यह कहा कि वह शहर में पढ़ाई के सिलसिले में आकर पीजी में अकेली रहती है. उसके अभिभावक के वहां आने में चार से पांच घंटे का समय लगेगा तो पुलिस की तरफ से उसे एक होम में भेज दिया गया. काफी देर बाद अभिभावक के आने पर उसकी शिकायत लिखी गयी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी हॉकर को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह न्यू मार्केट में गयी थी. वहां एक हॉकर ने उसके साथ छेड़खानी की. वहां से वह जब न्यू मार्केट थाने में आयी तो उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उसके अभिभावक को वहां बुलाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए