दो जिलों में जल्द खोले जायेंगे चार नये एसडीओ कार्यालय
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सागरद्वीप में गंगासागर मेला प्रांगण में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए चार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चार नये एसडीओ कार्यालय खोलने की घोषणा की.
विज्ञापन
उत्तर व दक्षिण 24 परगना के सुदूर क्षेत्रों में खुलेंगे नये कार्यालय
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सागरद्वीप में आयोजित कार्यक्रम में की घोषणा
संवाददाता, सागरद्वीप मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सागरद्वीप में गंगासागर मेला प्रांगण में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए चार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चार नये एसडीओ कार्यालय खोलने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा व पाथरप्रतिमा और उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली व हिंगलगंज में ये एसडीओ कार्यालय खोले जायेंगे. मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत को इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के तटवर्ती व बांग्लादेश की सीमा से लगे ये चारों विधानसभा क्षेत्र सुदूर क्षेत्रों में स्थित हैं. ये छोटे-छोटे द्वीप हैं, जहां नदी पार होकर जाना पड़ता है. यहां के लोगों को कोई भी सरकारी कार्य कराने के लिए काफी दूरी तय करना पड़ता है. इसलिए अगर उनके विधानसभा क्षेत्र में ही एसडीओ कार्यालय का निर्माण हो जाये तो इससे उन्हें काफी सहूलियत होगी. इसलिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को संबंधित जिलों के डीएम से बातचीत कर इसे जल्द क्रियान्वित करने के लिए कहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










