शिवपुर : बैंक्वेट हॉल के सामने बने पंडाल में लगी आग

आग की लपटों से बैंक्वेट हॉल को भी नुकसान पहुंचा है.
हावड़ा. शिवपुर थाना अंतर्गत फोरशोर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल के सामने बने पंडाल में भयावह आग लग गयी. इससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. मौके पर एक-एक कर तीन दमकल इंजन लाये गये. डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. घटना में किसी के आहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पंडाल के अंदर रखा सारा सामान राख हो गया. आग की लपटों से बैंक्वेट हॉल को भी नुकसान पहुंचा है. हॉल के केयर टेकर अनूप कुमार पाल ने बताया कि 22 नवंबर की बुकिंग थी. सजावट का काम चल रहा था. दो रंग मिस्त्री अपना काम पूरा करके लाइट जलाने गये और इसी समय शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गयी. वहीं, दमकल विभाग के अधिकारी पवन कुमार मंडल ने बताया कि चूंकि हवा का झोंका तेज था, इसलिए आग बुझाने में समय लग गया. तीन जगहों से पानी की बौछार कर आग नियंत्रित की गयी. आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




