फेसबुक फ्रेंड ने प्रेमजाल में फंसा युवती से ठगे चार लाख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2024 1:08 AM
फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना खुद को विदेशी नागरिक बता एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे चार लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से शातिर को गिरफ्तार किया है.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुंबई से आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाददाता, कोलकाता
फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना खुद को विदेशी नागरिक बता एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे चार लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से शातिर को गिरफ्तार किया है. उसका नाम मोहम्मद सिराज अंसारी है. गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को बैंकशॉल कोर्ट में पेश किया, जहां जज ने उसे 21 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने निर्देश दिया.
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि फेसबुक के जरिए एक विदेशी नागरिक से उसकी दोस्ती हुई थी. दोनों के बीच महीनों तक चैटिंग हुई. इस दौरान दोनों काफी करीब आ गये. फेसबुक फ्रेंड ने उससे शादी करने का वादा किया. अचानक एक दिन उसने दिल्ली आने की जानकारी दी. उसने फोन पर कहा कि दिल्ली में कस्टम विभाग ने उसे कस्टम क्लियरेंस के लिए रोक दिया है. वह एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल पा रहा है. उसे टैक्स के तौर पर चार लाख रुपये देने होंगे. वह उस पर विश्वास कर उसके बताये बैंक अकाउंट में चार लाख रुपये भेज दिये. ट्रांजेक्शन हिस्ट्री से पता चला कि उसके रुपये मोहम्मद सिराज अंसारी नामक व्यक्ति के बैंक खाते में गयी है. इसके बाद से युवक ने उससे संपर्क तोड़ दिया. ठगी एहसास होने पर उसने लालबाजार के साइबर क्राइम थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










