कोलाघाट में पत्नी के साथ जनसंपर्क पर निकले दिलीप घोष

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा का इंतजार है और सभी राजनीतिक दलों ने जमीनी स्तर पर सक्रियता तेज कर दी है.

विज्ञापन

हल्दिया. पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा का इंतजार है और सभी राजनीतिक दलों ने जमीनी स्तर पर सक्रियता तेज कर दी है. इसी क्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में पत्नी के साथ जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. शुक्रवार को कोलाघाट थाना क्षेत्र के देवलिया बाजार में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल भेंट कर स्वागत किया. कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. हाल ही में उनकी पत्नी द्वारा पार्टी में उम्मीदवारी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जमा किये जाने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गयी हैं. ऐसे में दंपती का संयुक्त रूप से जनसंपर्क अभियान में उतरना विशेष महत्व रखता है.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने दावा किया कि वे जहां-जहां जनसंपर्क के लिए जा रहे हैं, वहां परिवर्तन के समर्थन में सकारात्मक माहौल दिखायी दे रहा है. घोष ने भाजपा को परिवर्तन का सशक्त मंच बताते हुए समर्थकों से पार्टी के साथ जुड़ने और बदलाव के अभियान को मजबूती देने की अपील की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola