जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में भाकपा माले भी करेगा अनशन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाकपा माले के राज्य सचिव अतनु चक्रवर्ती ने एक प्रेस विज्ञप्ति में आंदोलनकारी डॉक्टरों की मांगों को लेकर राज्य सरकार की अनदेखी पर सवाल उठाया.

विज्ञापन

कोलकाता. भाकपा माले के राज्य सचिव अतनु चक्रवर्ती ने एक प्रेस विज्ञप्ति में आंदोलनकारी डॉक्टरों की मांगों को लेकर राज्य सरकार की अनदेखी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जूनियर डाॅक्टरों का आमरण अनशन जारी है. लेकिन इस आंदोलन को लेकर राज्य सरकार की अनदेखी उसके असंवेदनशील मानसिकता को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि वह आंदोलनकारियों के साथ चर्चा कर सहानुभूति के साथ इस मामले का समाधान निकाले. जूनियर डाॅक्टरों के आंदोलन के समर्थन में अब सीनियर डाॅक्टर भी उतर गये हैं. वे सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं. अन्य सरकारी अस्पतालों के डाॅक्टरों ने इसी राह पर चलने का एलान किया है. ऐसे में स्थिति भयावह हो सकती है. उनके आंदोलन के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए भाकपा माले ने तय किया है कि वह सप्तमी से राज्य के विभिन्न स्थानों पर लगाये गये बुक स्टाॅलों पर सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आमरण अनशन करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola