हुगली : भाजपा महिला कार्यकर्ताओं व पुलिस में हुई धक्का-मुक्की

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरजी कर और नबान्न अभियान के दौरान छात्रों पर हुई कथित बर्बरता के खिलाफ सोमवार को भाजपा ने चुचुड़ा भाजपा कार्यालय से रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

चुचुड़ा भाजपा कार्यालय से निकाली गयी रैली प्रतिनिधि, हुगली . आरजी कर और नबान्न अभियान के दौरान छात्रों पर हुई कथित बर्बरता के खिलाफ सोमवार को भाजपा ने चुचुड़ा भाजपा कार्यालय से रैली निकाली गयी. इस दौरान भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गयी. रैली का नेतृत्व भाजपा के हुगली सांगठनिक ज़िला अध्यक्ष तुषार मजूमदार, सचिव सुरेश साव, श्रीरामपुर सांगठनिक ज़िला अध्यक्ष मोहन आदक, प्रदेश नेता सपन पाल, प्रदेश सचिव दीपांजन गुहा और महिला नेत्री शशि सिंह झा ने किया. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस के स साथ धक्का-मुक्की हो गयी. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें, वहां से हटाया. इस दौरान भाजपा महिला नेत्री शशि सिंह झा ने आरोप लगाया कि महिला पुलिस ने उनके साथ और अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने इसी तरह का सख्त रवैया आरजी कर अस्पताल में दिखाया होता, तो जूनियर डॉक्टर के साथ वह घटना नहीं हुई होती. दीपांजन गुहा ने बताया कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और कानून का सम्मान करती है, इसलिए हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण रहा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola