मतदाता सूची से वैध नाम हटाने का आरोप कांग्रेस ने किया सीइओ कार्यालय का घेराव

Updated:
विज्ञापन
मतदाता सूची से वैध नाम हटाने का आरोप कांग्रेस ने किया सीइओ कार्यालय का घेराव

वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कथित कोशिश के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) कार्यालय का घेराव किया. इसको लेकर कांग्रेस की ओर से एक रैली निकाली गयी, जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने किया.

विज्ञापन

कोलकाता.

वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कथित कोशिश के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) कार्यालय का घेराव किया. इसको लेकर कांग्रेस की ओर से एक रैली निकाली गयी, जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने किया. सोमवार दोपहर करीब 12 बजे यह मार्च बैंकशाल कोर्ट के पास से शुरू होकर महानगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मध्य कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) कार्यालय की ओर बढ़ा. सीइओ कार्यालय के पास पहुंचने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गये और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की ओर से देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन भी किया गया.

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग एसआइआर के माध्यम से वैध मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास कर रहा है, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है. एसआइआर की प्रक्रिया से गरीब और हाशिए पर मौजूद वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा, “हम मनमानी और अपारदर्शी प्रक्रियाओं के जरिए लोगों से उनका मताधिकार छीनने नहीं देंगे. यदि आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता नहीं लाता है, तो इसके खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा.”

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola