छात्र पर चिप्स चुराने का आरोप लगाने वाला सिविक वॉलंटियर अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पांसकुड़ा में कक्षा सात के एक छात्र पर चिप्स चुराने का आरोप लगा कर उससे मारपीट करने व अपमानित करने की घटना गत 18 मई को हुई थी, जिसके बाद बच्चे ने आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

हल्दिया. पांसकुड़ा में कक्षा सात के एक छात्र पर चिप्स चुराने का आरोप लगा कर उससे मारपीट करने व अपमानित करने की घटना गत 18 मई को हुई थी, जिसके बाद बच्चे ने आत्महत्या कर ली. चिप्स चोरी का इल्जाम लगाने वाले व मारपीट करने का आरोप पुलिस के एक सिविक वॉलंटियर व दुकानदार शुभंकर दीक्षित पर लगा है. गत 25 मई को पांसकुड़ा थाने में मृतक की मां ने दीक्षित समेत चार लोगों के ���िलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. घटना के बाद से ही इलाके में उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार मांग उठ रही थी. अंतत: दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अदालत में पेश करने पर उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

गौरतलब है कि छात्र कृष्णेंदु ने अपनी मां को संबोधित एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने लिखा था, “मां, मैं कहकर जा रहा हूं कि वह चिप्स मैंने रास्ते से उठाया था. मैंने चोरी नहीं की थी.” दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी वही दृश्य कैद हुआ, जैसा कृष्णेंदु ने अपने नोट में दावा किया था. फुटेज में दिख रहा है कि उसने चिप्स रास्ते से उठाया था. घटना प्रकाश में आने के बाद से ही गोसाइंबेर बाजार इलाके में स्थानीय लोग उस दुकानदार शुभंकर दीक्षित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, जिसने बच्चे पर चोरी का आरोप लगाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola