ePaper

शिवपुर में विधायक की नेम प्लेट वाली कार ट्रेलर से भिड़ी, चालक व दो बच्चों की मौत, दो अन्य गंभीर

Updated at : 18 Nov 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
शिवपुर में विधायक की नेम प्लेट वाली कार ट्रेलर से भिड़ी, चालक व दो बच्चों की मौत, दो अन्य गंभीर

एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से सीधे जा भिड़ी. इस भयावह सड़क हादसे में चालक और दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

संवाददाता, हावड़ा

शिवपुर थाना अंतर्गत फोरशोर रोड पर शनिवार रात को तेज रफ्तार से आ रही एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से सीधे जा भिड़ी. इस भयावह सड़क हादसे में चालक और दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों की पहचान मोहम्मद मुश्ताक खान (28), मोहम्मद अलफाज (11) और सारा मुश्ताकी (12) के तौर पर हुई है. हादसे में स्वाब मुश्ताकी (22) व जाहेब आलम (18) घायल हो गये हैं. कार पर दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम से विधायक ग्यासुद्दीन मोल्ला के नाम का नेम प्लेट लगा हुआ था.

मृत दोनों बच्चे गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत पिलखाना के रहने वाले थे. विधायक का कहना है कि यह गाड़ी उनकी नहीं है. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ. कार में फंसे पांच लोगों को बेहद मुश्किल से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया. तीसरे की मौत रविवार सुबह होने की खबर है. दोनों घायलों को कोलकाता के अस्पताल में रेफर किया गया है.

क्या है घटना: कार चालक मुश्ताक खान कोलकाता के वाटगंज का रहने वाला था. डोमजूर के बांकड़ा में उसके परिजन रहते हैं. शनिवार को बांकड़ा वाले घर पर धार्मिक आयोजन था. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुश्ताक अपने पांच रिश्तेदारों को लेकर बांकड़ा आये थे. रात करीब 12.30 बजे वह सभी रिश्तेदारों को लेकर वाटगंज के लिए रवाना हुए. रात करीब एक बजे काउस घाट रोड के पास फोरशोर रोड पर कार अनियंत्रित होकर सामने खड़ी एक ट्रेलर से जाकर टकरा गयी. कार की गति इतनी अधिक थी कि सामने का हिस्सा ट्रेलर के अंदर घुस गया. तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस को खबर दी गयी. कार के अंदर फंसे सभी को बाहर निकाला गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मुश्ताक खान और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया. दूसरे बच्चे की मौत रविवार सुबह हो गयी. इस घटना के कारण फोरशोर रोड पर जाम लग गया. क्रेन की मदद से कार को वहां से हटाया गया. इसके बाद ट्रैफिक सेवा सामान्य हुई. पुलिस ने बताया कि इस कार के बारे में विधायक से बात की गयी. उन्होंने कहा कि यह गाड़ी उनकी नहीं है. सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola