ePaper

चुनाव टलने के बावजूद भाजपा का जारी रहेगा जनसंपर्क अभियान

Updated at : 17 Mar 2020 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव टलने के बावजूद भाजपा का जारी रहेगा जनसंपर्क अभियान

कोरोना वायरस के आतंक के मद्देनजर निकाय चुनाव टलने के बावजूद भाजपा का जनसंपर्क अभियान व सांगठनिक तैयारियां जारी रहेगी, हालांकि इसमें कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरती जायेगी.

विज्ञापन

कोलकाता : कोरोना वायरस के आतंक के मद्देनजर निकाय चुनाव टलने के बावजूद भाजपा का जनसंपर्क अभियान व सांगठनिक तैयारियां जारी रहेगी, हालांकि इसमें कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरती जायेगी.

भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को माहेश्वरी भवन में भाजपा के जिला, मंडल और वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड चुनाव समिति की बैठक की. बैठक में प्रदेश भाजपा के सह संगठन मंत्री अमिताभ चक्रवर्ती, कोलकाता नगर निगम की पूर्व उपमेयर मीना देवी पुरोहित, विजय ओझा, दिनेश पांडेय, रितेश तिवारी सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. श्री विजयवर्गीय ने कहा : नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर की गयी इस बैठक में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली. उन्होंने कहा कि हालांकि राज्य चुनाव आयोग ने फिलहाल चुनाव टाल दिया है, लेकिन भाजपा की तैयारियां जारी रहेगी और भाजपा का जनसंपर्क अभियान भी जारी रहेगा.

भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जनसंपर्क अभियान के दौरान कोरोना के बाबत सतर्कता और सावधानियों का पालन करेंगे. भाजपा ने आम लोगों में मास्क वितरण और सैनेटाइजर वितरण का कार्यक्रम हाथ में लिया है तथा लीफलेट वितरित कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रही है.

अल्पमत की सरकार को बचा रहे हैं मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष : मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष का कदम पूरी तरह से असंवैधानिक है. राज्यपाल ने जब विधानसभा के सदन में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया था. उसके बाद बहुमत साबित करना चाहिए. बहुमत साबित नहीं कर राज्यपाल के निर्देश की अवहेलना की. वहां एक अल्पमत की सरकार को और गति देने कोशिश की. उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने फ्लोर टेस्ट न करवा कर 26 मार्च तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दिया. इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में भाजपा ने याचिका दायर करते हुए तुरंत फ्लोर टेस्ट की मांग की है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola