शाह की रैली के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी ‘गोली मारो….’

Kolkata: A BJP supporter dressed as Hindu mythological character Ram during a rally of Union Home Minster Amit Shah at Shaheed Minar Ground in Kolkata, Sunday, March 1, 2020. (PTI Photo/Ashok Bhaumik)(PTI3_1_2020_000110B)
Amit Shah Rally in Kolkata : अमित शाह की रैली में जाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पार्टी का झंडा लहराते हुए ‘गोली मारो…….’ के नारे लगाये.
कोलकाता : कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में जाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पार्टी का झंडा लहराते हुए ‘गोली मारो…….’ के नारे लगाये. शहीद मीनार मैदान में जाते हुए कार्यकर्ताओं के समूह में शामिल सदस्यों ने पार्टी का झंडा हाथ ले रखा था. उनको यह नारा लगाते हुए सुना गया.
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में संपर्क करने पर घटना पर कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया. हालांकि उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. गृह मंत्री रविवार को कोलकाता की एक दिवसीय यात्रा पर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










