बंगाल की खाड़ी में गहराया निम्न दबाव, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, 9 जुलाई तक वर्षा का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

दीघा के तट पर उठती ऊंची लहरें. फाइल फोटो

Bengal Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में गहराया निम्न दबाव. कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी से वर्षा का ऑरेंज अलर्ट. दीघा, ताजपुर और मंदारमणि समुद्र तटों पर हाई-अलर्ट, पर्यटकों के नहाने पर रोक और मछुआरों को समुद्र में जाने की मनाही. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

Bengal Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत निम्न दबाव (Low Pressure Area) के कारण पश्चिम बंगाल में मानसून ने बेहद रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा तट के निकट उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब और अधिक संगठित व शक्तिशाली हो गया है. इसके प्रभाव से समुद्र लगातार उफान पर है और तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं.

दीघा, मंदारमणि के लिए हाई-अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश (Heavy to Very Heavy Rainfall) की गंभीर चेतावनी जारी की है. बिगड़ते हालात को देखते हुए पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस ने दीघा, ताजपुर और मंदारमणि जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के समुद्र तटों पर हाई-अलर्ट घोषित कर दिया है.

पुरुलिया, झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल से लगभग 9.4 किलोमीटर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण अगले 3 दिनों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा. राजस्थान से लेकर उत्तर ओड़िशा तक सक्रिय मानसून की वजह से पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की परिस्थितियां बनी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में तेजी से बदल रहा मौसम, साइलेंट किलर बना ह्यूमिड हीट, घर का तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड

कोलकाता और आसपास के जिले में 11 सेंटीमीटर तक वर्षा संभव

कोलकाता में रविवार को 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और बांकुड़ा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों में गुरुवार तक गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3 जिलों के लिए वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और पुरुलिया जिलों में स्थिति सबसे संवेदनशील बनी हुई है. यहां 7 से 20 सेंटीमीटर तक अति भारी बारिश का अनुमान है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी है.

Bengal Weather Alert: उत्तर बंगाल में भी आफत की आशंका

मंगलवार से उत्तर बंगाल में भी मानसून रफ्तार पकड़ेगा. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी में गुरुवार तक मूसलाधार वर्षा की चेतावनी है, जिसमें जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में बहुत अधिक वर्षा की आशंका जतायी गयी है.

इसे भी पढ़ें : मानसून का विकराल रूप, उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, कोलकाता जलमग्न

समुद्र में 60 किमी की रफ्तार से चली हवाएं

निम्न दबाव के असर से पश्चिम बंगाल और उत्तर ओड़िशा के तटीय इलाकों में समुद्र का मिजाज बेहद आक्रामक हो गया. समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और हवा की गति कई जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही है. मौसम विभाग ने मंगलवार तक मछुआरों के गहरे समुद्र में जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. जो मछुआरे पहले से समुद्र में थे, उन्हें तुरंत लौटने का निर्देश दिया गया है.

पर्यटकों के समुद्र स्नान पर रोक, पुलिस कर रही माइकिंग

वीकेंट पर काफी संख्या में पर्यटक दीघा और मंदारमणि के समुद्र तटों पर पहुंचे. लेकिन खराब मौसम के कारण प्रशासन ने पर्यटकों के समुद्र में उतरने और स्नान करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है. पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस के जवान लगातार लाउडस्पीकर से तटीय इलाकों में माइकिंग कर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समुद्र से दूर रहने की हिदायत दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल का मौसम: तबाही की बारिश, पहाड़ों में भूस्खलन, दुड़िया पुल ध्वस्त, दार्जिलिंग-सिलीगुड़ी संपर्क ठप

पश्चिम बंगाल का मौसम: दक्षिण बंगाल में मानसून की दस्तक, उत्तर बंगाल में भयंकर बारिश का अलर्ट

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में काल बैसाखी का असर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश के आसार

बंगाल में आसमानी आफत का हफ्ता, कोलकाता से दार्जिलिंग तक 7 दिन का महा-अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola