ePaper

Bengal SSKM Hospital : कोलकाता के अस्पताल में बिना किसी खर्च के पैदा हुआ पहला टेस्ट ट्यूब बेबी

Updated at : 05 Oct 2024 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal SSKM Hospital : कोलकाता के अस्पताल में बिना किसी खर्च के पैदा हुआ पहला टेस्ट ट्यूब बेबी

Bengal SSKM Hospital : एसएसकेएम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को गरीब दंपत्ति को सौंप दिया. माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान आ गई.

विज्ञापन

Bengal SSKM Hospital : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच राज्य के एसएसकेएम अस्पताल में बिना किसी खर्च के पहला टेस्ट ट्यूब बेबी पैदा हुआ है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रबंधन में कोलकाता का एसएसकेएम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को गरीब दंपत्ति को सौंप दिया. माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान आ गई.

बिना किसी खर्च के पैदा हुआ पहला टेस्ट ट्यूब बेबी

अभी ढाई साल पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के निर्माता दिवंगत डॉक्टर सुभाष मुखोपाध्याय का निधन हो गया था. मुख्यमंत्री ने अपने एक सहयोगी डॉ. सुदर्शन घोसदस्तिदार को मुफ्त में टेस्ट ट्यूब बेबी पैदा करने का काम सौंपा. एसएसकेएम अस्पताल के बच्चों के विभाग के बगल में इस विभाग की शुरुआत की गई थी. कई करोड़ रुपये खर्च करके टेस्ट ट्यूब बेबी पैदा करने के लिए एक विश्व स्तरीय चिकित्सा का बुनियादी ढांचा एसएसकेएम अस्पताल में तैयार किया गया था. डाॅक्टरों को इसमे सफलता मिली है.

Also Read : Kolkata Doctor Murder : ‘डेडलाइन’ खत्म होने में 7 घंटे बाकी, 10 मांगों को लेकर धर्मतल्ला में डटे हैं जूनियर डॉक्टर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola