ePaper

तृणमूल की बैठक में माइक्रोफोन हुआ खराब, ममता बनर्जी को आयी ‘साजिश’ की बू

Updated at : 22 Dec 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Politics News mamata banerjee west bengal chief minister

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. फोटो : पीटीआई

Bengal Politics News: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इसमें ‘साजिश’ की बू आ रही है. उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी तक दे डाली. ममता दी ने बैठक में माइक्रोफोन में तकनीकी खराबी पर तीखी प्रतिक्रिया दी. बैठक की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने में पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर सवाल उठाये. कहा कि इस व्यवधान को सामान्य घटना कहकर खारिज नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन

Bengal Politics News: बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की सरगर्मी तेज हो चुकी है. लगातार तीन बार चुनाव जीत चुकी तृणमूल कांग्रेस चौथी बार फिर से सत्ता में आने के लिए तैयारियों में जुट गयी है. सोमवार को मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक की. इस बैठक को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संबोधित कर रहीं थीं. इसी दौरान माइक्रोफोन कुछ देर के लिए खराब हो गया. इस दौरान उनका संबोधित भी बाधित हुआ. इससे ममता बनर्जी आग-बबूला हो उठीं. दीदी को इसमें ‘साजिश’ की बू आने लगी.

सीएम ममता बनर्जी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इसमें ‘साजिश’ की बू आ रही है. उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी तक दे डाली. ममता बनर्जी ने बैठक के दौरान माइक्रोफोन में तकनीकी खराबी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने में पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस व्यवधान को सामान्य घटना कहकर खारिज नहीं किया जा सकता.

Bengal Politics News: अपने ही कार्यकर्ताओं पर भड़कीं ममता बनर्जी

नाराज ममता बनर्जी ने कहा कि स्टेडियम में माइक्रोफोन काम क्यों नहीं कर रहे हैं? यह आपकी जिम्मेदारी है. पुलिस निगरानी क्यों नहीं कर रही है? पार्टी कार्यकर्ता मदद क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या यह साजिश है? ऐसा हर दिन क्यों होता है? इस बार मैं कार्रवाई करूंगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

माइक्रोफोन में गड़बड़ी पर ममता की कड़ी टिप्पणी

सोमवार दोपहर को बुलायी गयी बैठक निर्धारित समय पर शुरू हुई. कार्यक्रम आगे बढ़ रहा था. ममता बनर्जी के संबोधन का समय आया, तो उनके भाषण के बीच में ही माइक्रोफोन खराब हो गया. इस पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कड़ी टिप्पणी की. नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित पार्टी की इस बैठक में बीएलए भी मौजूद थे. हालांकि, माइक की गड़बड़ी थोड़ी ही देर में ठीक कर ली गयी और कार्यक्रम फिर से शुरू हो गया.

इसे भी पढ़ें

मालदा में 278 मतदाताओं को री-वेरिफिकेशन का नोटिस, नाराज लोगों ने चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

चाहे वे मेरा गला काट दें…, मुर्शिदाबाद में एनआरसी और डिटेंशन सेंटर पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

बंगाल में 1.5 करोड़ वोटर के नाम काटने के निर्देश! ममता बनर्जी का अमित शाह पर विवादित बयान

टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर ने बनायी जनता उन्नयन पार्टी, कहा- ममता बनर्जी 100 सीटें भी नहीं जीत पायेंगी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola