शहीद अर्पण मुखर्जी की स्मृति में लगा 14वां रक्तदान शिविर, हत्यारों को सजा दिलाने की उठी मांग

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देते लोग

Bengal News: कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक स्वर में मांग उठाई कि अर्पण मुखर्जी हत्याकांड के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके.

विज्ञापन

Bengal News: पश्चिम बर्धमान. शहर के बर्नपुर मस्जिद रोड स्थित नेताजी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से रविवार को शहीद अर्पण मुखर्जी की स्मृति में 14वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया. पूरे इलाके में सामाजिक सेवा और श्रद्धांजलि का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों और स्थानीय लोगों ने शहीद अर्पण मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

नई सरकार बनने के बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ी

क्लब सचिव शिवकुमार राम ने कहा कि 10 मई 2012 को प्रभात फेरी के दौरान अर्पण मुखर्जी की निर्मम हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद सीबीआई और सीआईडी स्तर पर जांच हुई, लेकिन आज तक दोषियों को सजा नहीं मिल पाई है. उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं और अब न्याय मिलने की आशा है. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक स्वर में मांग उठाई कि अर्पण मुखर्जी हत्याकांड के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये लोग थे मौजूद

रक्तदान शिविर में अमित सिंह, राजकुमार सिंह, नरेश अग्रवाल, चंदन मिश्रा, पार्थो मुखर्जी, शुभाशीष बोस, मोहम्मद रईस, अमिताभ मुखर्जी और रणदीप कुमार शाह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया.

Also Read: कोलकाता पुलिस में फेरबदल, विभिन्न रैंकों के 93 अधिकारियों का तबादला

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola