पीएम मोदी की रैली के लिए बना मंच टूटेगा, एसपीजी की मंजूरी के बिना किया गया था तैयार

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

मंच खोलते मजदूर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal Election: ब्रिगेड मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बनाया गया मंच टूटेगा. इस मंच का निर्माण बिना एसपीजी की मंजूरी के हुआ है. बताया जा रहा है कि एसपीजी ने मंच को फिर से बनाने को कहा है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बंगाल आ रहे हैं. कोलकाता में 3 दिन बाद पीएम मोदी की रैली है. ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस बीच, निर्देश आया है कि पीएम मोदी की रैली के लिए जो मंच तैयार किया गया है, उसे तोड़ दिया जाये. एसपीजी ने मंच को खोलने का निर्देश दिया है. मंच खोलने का काम शुरू कर दिया गया है. अब एसपीजी वहां की मिट्टी की जांच करेगी. इसके बाद फिर से मंच का निर्माण शुरू होगा.

विज्ञापन

मैदान में बना ढांचा मुख्य मंच नहीं

प्रधानमंत्री की रैली के लिए मंच के निर्माण कार्य की देख-रेख कर रहे भाजपा नेता राजू बनर्जी ने कहा है कि मुख्य मंच बनाने से पहले एसपीजी से मंजूरी ली जायेगी. एसपीजी के लोग सुरक्षा मंजूरी देंगे, तभी मुख्य मंच तैयार होगा. राजू बनर्जी ने कहा कि जो मंच मैदान में अभी बना हुआ है, मुख्य मंच नहीं है. उन्होंने कहा कि मुख्य मंच एसपीजी की मंजूरी मिलने के बाद ही बनेगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मंच तोड़े जाने की जानकारी नहीं – राजू बनर्जी

राजू बनर्जी ने कहा कि उन्हें मंच तोड़े जाने की जानकारी नहीं हैं. मुख्य मंच की जगह बने ढांचे पर राजू बनर्जी ने कहा- ये एक उच्च सुरक्षा वाला इलाका है. कुछ ढांचे बनाये गये हैं. उन पर कपड़ा बिछाया गया है. एसपीजी आयेगी. हम एसपीजी के साथ मंच की लंबाई और चौड़ाई साझा करते हैं. एक बार जब वे इसे देख लेंगे और मंजूरी दे देंगे, तभी असली मंच का निर्माण शुरू होगा. यह सामान्य प्रक्रिया है. सभी को इसका पालन करना होता है.

Also Read: ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola