दिनदहाड़े महिला से बैग छिनतई, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन
दिनदहाड़े महिला से बैग छिनतई, आरोपी फरार

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार सामने से निकला और कुछ देर बाद पीछे से लौटकर सोमा दत्त के हाथ से बैग छीनकर जीटी रोड होते हुए हावड़ा की ओर फरार हो गया.

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद वारदात पुलिस तलाश में जुटीहुगली. उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र में चोरी और छिनताई की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामले में दिनदहाड़े एक महिला का बैग छीनकर दो आरोपी फरार हो गये. घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, लेकिन आरोपी अब तक पकड़े नहीं गये हैं.

घटना का विवरण

स्थानीय और पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तरपाड़ा भद्रकाली निवासी सोमा दत्त परिचित के घर सत्यनारायण पूजा में शामिल होकर लौट रही थीं. वह तीन अन्य महिलाओं के साथ आठ नंबर वार्ड के हरीश मुखर्जी लेन स्थित अश्वत्थतला इलाके में एक क्लब के पास से गुजर रही थीं. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार सामने से निकला और कुछ देर बाद पीछे से लौटकर सोमा दत्त के हाथ से बैग छीनकर जीटी रोड होते हुए हावड़ा की ओर फरार हो गया.

बैग में क्या था

बैग में मोबाइल फोन, नकद राशि और सत्यनारायण पूजा का प्रसाद रखा हुआ था.

पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद पीड़िता ने रात में उत्तरपाड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है.

क्षेत्र में बढ़ती वारदातें

पिछले कुछ समय से उत्तरपाड़ा इलाके में चोरी और छिनताई की घटनाओं में इजाफा हुआ है. इससे पहले प्रसिद्ध तैराक बुला चौधरी के घर में भी चोरी की घटना सामने आ चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola