लाठीचार्ज के विरोध में ऑटो चालकों ने किया जादवपुर थाने का घेराव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गुरुवार देर रात पूर्व जादवपुर थाने की पुलिस द्वारा कथित तौर पर किये गये लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में इलाके के ऑटो चालकों ने पूर्व जादवपुर थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
डीजे बजाने पर पुलिस वालों ने कर दी थी पिटाई
कोलकाता. गुरुवार देर रात पूर्व जादवपुर थाने की पुलिस द्वारा कथित तौर पर किये गये लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में इलाके के ऑटो चालकों ने पूर्व जादवपुर थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा पूजा के बाद मुकुंदपुर इलाके के ऑटो चालकों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक डीजे बजाया जा रहा था. आरोप है कि इसी दौरान बड़ी संख्या में पुलिस की टीम वहां पहुंची और देर रात तक डीजे बजाने का विरोध किया. इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच बहस होने के बाद आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे वहां देर रात अशांति की स्थिति व्याप्त रही. काफी देर तक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लोगों समझा कर स्थिति को सामान्य किया.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन