आरोपी सिविक वॉलंटियर को बचाने की हो रही कोशिश

Updated:
विज्ञापन

पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि केवल सिविक वॉलंटियर ही नहीं, और भी लोग इसमें शामिल हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. आरजी कर मामले में गिरफ्तार सिविक वॉलंटियर को क्या बचाने की कोशिश चल रही है, इसे लेकर मंगलवार को तृणमूल नेता कुणाल घोष ने सवाल उठाया. उन्होंने राजनीतिक स्वार्थ के लिए आरजी कर अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के मामले में मृतका के माता-पिता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि केवल सिविक वॉलंटियर ही नहीं, और भी लोग इसमें शामिल हैं. घटना के पीछे बड़ी साजिश है. इसे लेकर वे लोग सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं. इसे लेकर कुणाल घोष ने कहा कि आरजी कर की घटना भयावह है. उन्होंने कहा : हम सभी चाहते हैं कि दोषी को फांसी की सजा मिले. लेकिन पीड़िता के माता-पिता को लगातार गुमराह किया जा रहा है. कुछ अंध तृणमूल विरोधी मामले को भटकाने में लगे हैं. गवाही पूरी हो गयी है. सजा की घोषणा से पहले नये सिरे से जांच की बात कही जा रही है. इससे तो यही लग रहा है कि आरोपी सिविक वॉलंटियर को बचाने की कोशिश चल रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola