नबान्न अभियान : गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को पुलिस हिरासत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Aug 2024 11:20 PM
पुलिस ने 13 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था.
हावड़ा. पश्चिम बंगाल छात्र समाज की ओर से मंगलवार को नबान्न अभियान के दौरान हावड़ा मैदान, फोरशोर रोड, सांतरागाछी में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई थी. इस घटना में पुलिस ने 13 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था. इनमें बर्दवान के कांकसा बीडीओ कार्यालय के कर्मचारी शुभंकर बनर्जी भी शामिल हैं. बुधवार के बाद गुरुवार को भी सभी को हावड़ा अदालत में पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. इनके खिलाफ सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नष्ट करने, आगजनी, सड़क जाम करने सहित कई गैर-जमानती मामले दर्ज किये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










