विश्व के 160 देशों में करीब 130 करोड लोग बोलते हैं हिंदी : अजय प्रताप
Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 23 Jan 2026 1:49 AM
विज्ञापन
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के केंद्रीय विपणन संगठन, कोलकाता कार्यालय के समन्वय में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2), कोलकाता की छमाही बैठक हुई.
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुस्तकालय में नराकास कोलकाता की बैठक संपन्न
संवाददाता, कोलकातास्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के केंद्रीय विपणन संगठन, कोलकाता कार्यालय के समन्वय में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2), कोलकाता की छमाही बैठक का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता में संपन्न हुआ. सेल,सीएमओ के कार्यपालक निदेशक (वित्त व लेखा) एवं अध्यक्ष नराकास (उपक्रम-2) कोलकाता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुस्तकालय के महानिदेशक प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के उपनिदेशक (कार्यान्वयन) डॉ विचित्र सेनगुप्त मौजूद रहे. सेल सीएमओ के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) व समिति के सदस्य सचिव प्रशांत ओझा ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया. बैठक में सम्राट राही, आइआरएस, उपाध्यक्ष,सीएमपीटी, अभिजीत घोष, निदेशक (मानव संसाधन), बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड, कैप्टन पी सुनील कुमार, निदेशक (मा.सं) गार्डनरीच शिपबिल्डर एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, संजय वर्मा, निदेशक (वित्त) एंड्र यूल एंड कंपनी लिमिटेड, एसके घोष, निदेशक (वित्त) बीबीजे कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड ने भी अपने विचार रखे. प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी के व्याख्याता प्रोफेसर वेद रमण ने वैश्विक मंच पर हिंदी की स्थिति विषय पर अपना सारगर्भित व्याख्यान दिया. इस अवसर पर नराकास द्वारा हिंदी प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी वितरित किये गये. बैठक में कुल 110 वरिष्ठ अधिकारियों एवं राजभाषा अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व के 160 देश में लगभग 130 करोड लोग हिंदी बोलते हैं और यह दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जानने वाली भाषाओं में से एक है .संचालन अजय शंकर मिश्र राजभाषा अधिकारी सेल सीएमओ कोलकाता एवं धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार तिवारी ने किया. कार्यक्रम आयोजन में डॉ अमित कुमार दीक्षित, अनूप कुमार, कपिल प्रसाद साव की अग्रणी भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










