दमदम में पूर्व फुटबॉलर की जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दमदम नगरपालिका के चार नंबर वार्ड अंतर्गत बेलघरिया एक्सप्रेसवे के पास पूर्व फुटबॉलर गौतम साहा की एक जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप एक शख्स पर लगा है

विज्ञापन

दमदम. दमदम नगरपालिका के चार नंबर वार्ड अंतर्गत बेलघरिया एक्सप्रेसवे के पास पूर्व फुटबॉलर गौतम साहा की एक जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप एक शख्स पर लगा है. इसे लेकर पीड़ित परिवार ने दमदम थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घटना के बाद से कथित तौर पर परिवार को धमकी भी दी रही है. इससे परिजन दहशत में हैं. गौतम पूर्व रेलवे के पूर्व फुटबॉलर है. दमदम में उनके पिता ने जमीन खरीदी थी. आरोप है कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. कुछ दिनों पहले ही आकर कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की. पुलिस को सूचना देने पर वे लोग फरार हो गये. अब परिवार को धमकी भी दी जा रही है. पूरे मामले की शिकायत दमदम थाने में की गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola