विमान यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चक्रवाती तूफान ‘डाना’ के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और भुवनेश्वर एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है.

विज्ञापन

कोलकाता. चक्रवाती तूफान ‘डाना’ के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और भुवनेश्वर एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है. कोलकाता एयरपोर्ट से शाम छह बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक और भुवनेश्वर एयरपोर्ट से शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद रखा गया. विमानों का परिचालन बंद रहने से करीब 300 फ्लाइट कैंसिल की गयी हैं. जिससे करीब 40 हजार से अधिक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

कोलकाता एयरपोर्ट से 15 घंटे और भुवनेश्वर एयरपोर्ट से 16 घंटे के लिए विमानों का परिचालन बंद रहने से कई यात्रियों को भारी परेशानी हुई. कई ने अपनी उड़ान के टिकट को रद्द कर दिया. कई ने दूसरी तारीख पर टिकट बुक की.यात्री एयरलाइंस से संपर्क कर अपनी शिड्यूल के विमान के बारे में जानकारी लेते रहे. एयरलाइंस की ओर से सभी को उनके विमानों के रद्द किये जाने और अगले शिड्यूल की जानकारी भी दी जाती रही. एक्स हैंडल से और उनके मोबाइल पर भी अपडेट जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola