ePaper

राज्यपाल के बाद विजयवर्गीय ने ममता पर लगाये आरोप, कहा : राज्य में विरोधियों के हो रहे हैं फोन टैपिंग

Updated at : 16 Aug 2020 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल के बाद विजयवर्गीय ने ममता पर लगाये आरोप, कहा : राज्य में विरोधियों के हो रहे हैं फोन टैपिंग

Bengal news, Kolkata news : राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) द्वारा ममता सरकार पर राजभवन को सर्विलांस में रखने के आरोप के बीच भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने भी ममता सरकार (Mamata government) पर विरोधी दल के नेताओं और उनका फोन टैपिंग करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Bengal news, Kolkata news : कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) द्वारा ममता सरकार पर राजभवन को सर्विलांस में रखने के आरोप के बीच भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने भी ममता सरकार (Mamata government) पर विरोधी दल के नेताओं और उनका फोन टैपिंग करने का आरोप लगाया है.

श्री विजयवर्गीय रविवार को इंदौर से कोलकाता पहुंचे और कोलकाता पहुंचने के साथ ही पार्टी कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल रॉय (Mukul Roy) के साथ करीब 40 घंटे तक उनके आवास पर मुलाकात की. श्री विजयवर्गीय ने कहा कि वह उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने गये थे. वहीं, पार्टी नेताओं का कहना है कि पार्टी में चल रही गुटबाजी को लेकर चिंतित श्री विजयवर्गीय कोरोना महामारी (Coronavirus pandemic) के बीच ही कोलकाता पहुंचे हैं और वह खुद सारी स्थिति पर निगरानी रखेंगे और कोलकाता में ही डेरा डालेंगे और नियमित रूप से वह और श्री रॉय पार्टी कार्यालय में बैठेंगे.

Also Read: बंगाल के राज्यपाल ने ममता सरकार पर लगाया आरोप, कहा- सर्विलांस पर है राजभवन, की जा रही जासूसी

राज्यपाल के आरोप पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है. अभी तक हमारे ही टेलीफोन अवैध तरीके से सर्विलांस पर रखे हुए थे. विरोधी दल के नेताओं और उनका फोन टेप होता रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह दीदी का प्रिय ऑफिसर अवैध रूप से कंट्रोल रूम चला रहे हैं. विरोधियों के फोन टैपिंग होते हैं. यह सब अवैध कंट्रोल रूम के माध्यम से गतिविधियां चलती है.

उन्होंने कहा कि टेलीफोन एक्ट के तहत यह बहुत बड़ा अपराध है. बिना कारण के फोन टैपिंग करना. यह बड़ा अपराध है. हमारा तो होता है. अब राजभवन भी सर्विलांस में होगा. यह बहुत गंभीर मामला है. यह बहुत ही अप्रजातांत्रिक कार्य है. इसकी हर ओर निंदा होनी चाहिए.

बता दें कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता सरकार पर जासूसी करने का आरोप लगाते हुए राजभवन को सर्विलांस पर रखने की बात कही. राज्यपाल के इस बयान से बंगाल की राजनीतिक सियासत गरमा गयी है. राज्यपाल ने कहा कि किसी हालत में राजभवन को सर्विलांस पर रहने के मसले को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें सजा जरूर मिलेगी.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola