आज का मौसम 19 जुलाई : बंगाल के कई जिलों में आफत की बारिश का रेड अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता में वर्षा के बाद सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान.

19 जुलाई को पश्चिम बंगाल के उत्तर जिलों में मूसलाधार बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग शामिल हैं. दक्षिण बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam 19 July: पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसूनी ट्रफ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र अलीपुर ने बताया है कि रविवार (19 जुलाई) को उत्तर बंगाल के जिलों में मूसलाधार वर्षा का तांडव देखने को मिल सकता है. आईएमडी ने बकायादा इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दक्षिण बंगाल में भी बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी.

विज्ञापन

उत्तर बंगाल में रिकॉर्डतोड़ बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को उत्तर बंगाल में अधिकांश जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. हालांकि, कुछ जिलों में स्थिति काफी गंभीर हो सकती है. ऐसे जिलों में जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिले शामिल हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में एक या दो स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो सकती है.

कूचबिहार में भी मुसलाधार वर्षा का अलर्ट

कूचबिहार जिले में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश (7-20 सेमी) होने की प्रबल संभावना है. उत्तर बंगाल के ही उत्तर दिनाजपुर जिले में भी आज एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेमी) हो सकती है. इतना ही नहीं, उत्तर बंगाल के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने और तेज आंधी-तूफान की भी आशंका है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में आज का मौसम : जानें शहर में बारिश और हवाओं का हाल, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

दक्षिण बंगाल में आज कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण बंगाल के जिलों में आज मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा. कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाये रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश या थंडरस्टॉर्म की गतिविधि देखने को मिल सकती है. हालांकि, दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश का मुख्य दौर 21 जुलाई से 23 जुलाई के बीच शुरू होने का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें: दक्षिण बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान में जमकर बरसा मानसून, जानें कहां कितनी वर्षा हुई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola